Submitted by admin1 on
एबी-पीएमजेएवाई पर अपडेट
31 दिसंबर 2025 तक आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई के अंतर्गत 15,733 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए गए
आकांक्षी जिलों में आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई के अंतर्गत 1,259 निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए गए
वित्तीय वर्ष 2025-26 में एबीडीएम के अंतर्गत 8.79 करोड़ आभा कार्ड बनाए गए (28 जनवरी 2026 तक)
प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 2:16PM by PIB Delhi
31 दिसंबर, 2025 तक, आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत 15,733 से अधिक निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में से 1259 आकांक्षी जिलों में स्थित हैं। एबी-पीएमजेएवाई के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की विस्तृत सूची निम्नलिखित लिंक पर देखी जा सकती है: https://hem.nha.gov.in/search
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों (एबीएचए) के संबंध में, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत बनाए गए एबीएचए कार्डों की संख्या का वर्षवार विवरण निम्नानुसार है:
| वित्तीय वर्ष | सृजित आभा कार्डों की संख्या (करोड़ में) |
|---|---|
| 2020-21 | 0.97 |
| 2021-22 | 20.12 |
| 2022-23 | 15.44 |
| 2023-24 | 22.28 |
| 2024-25 | 17.69 |
| 2025-26 (दिनांक 28 जनवरी, 2026 तक) | 8.79 |
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकादी दी।
****
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2222552)





स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय












